हरिद्वार के लंढौरा कस्बे में एक व्यक्ति ने मंगलौर रोड पर एक भट्टे के पास खेत में एक किशोर के साथ कुकर्म किया। आरोपी ने उसके परिजनों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया था।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गईं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नौकरी का झांसा देकर ले गया
कस्बा निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार को अपने एक परिचित के यहां पर गया। उसने बताया कि वह उसके पुत्र की नौकरी लगवा देगा। उसकी बातों में आकर परिजनों ने हामी भर दी।
परिजनों को नौकरी का आश्वासन देकर वह बालक को घर से अपने साथ ले आया। आरोपी उसे लेकर मंगलौर रोड स्थित एक भट्टे के पास एक खेत में ले गया। आरोपी ने उसे खेत में ले जाकर कुकर्म किया।
आरोपी फरार
बालक के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर लंढौरा पुलिस चौकी पहुंच गए।
परिजनों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पीड़ित बालक को मेडिकल के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।