फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ मांगने जब युवती पहुंची मैनेजर के पास, करने लगा गंदी हरकत

Mon, 11 Sep 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र एक नामीगिरामी फैक्ट्री में काम करने वाली  युवती ने कंपनी के मैनेजर पर  छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।  
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार को एक युवती परिजनों के साथ काली नदी पुलिस चौकी पहुंची। युवती का कहना है  कि वह वह रायपुर स्थित एक फैक्ट्री में पिछले एक साल से काम कर रही है। फैक्ट्री में युवतियों को पीएफ का पैसा नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है, लेकिन पैसा नहीं मिला।

जिसके बाद वह कंपनी के मैनेजर के पास गई और पीएफ को पैसा दिलाने की मांग की। आरोप है कि इस दौरान मैनेजर ने पैसा दिलाने के नाम पर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती की ओर से कंपनी मैनेजर के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपों की छानबीन में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि यह पहली घटना नही है। जब किसी महिला फैक्ट्रीकर्मी ने अपने मैनेजर पर  
विज्ञापन
विज्ञापन

अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें