फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः गेस्ट हाउस में मिलती थी सेक्स की डोज

Fri, 05 Sep 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की, पिरानकलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन गेस्ट हाउस का पर अंदर दिलाई जाती थी सेक्स की डोज, और ये सब होता था कलियर जैसी पवित्र जगह पर।
विज्ञापन


पुलिस ने कलियर स्थित दो गेस्ट हाऊस में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडोफोड़ करते हुए संचालकों समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में से दो गेस्ट हाऊस संचालक तथा चार महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य गेस्ट हाऊस पर भी छापेमारी की गई। जिससे रात भर हड़कंप की स्थिति रही।

बृहस्पतिवार की रात मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ट को सूचना मिली कि कलियर स्थित दो गेस्ट हाऊस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

सूचना मिलने पर टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चला रहे आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस टीम ने मौके से चार महिलाएं तथा तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

यूपी से लाते थे ‌लड‌़कियां

पकड़ी गई सभी महिलाएं मेरठ, बुलंदशहर, रुड़की और सहारनपुर की निवासी है जबकि पकड़े गए युवकों में से एक रुड़की तथा दो अन्य आरोपी सहारनपुर निवासी हैं। दोनों गेस्ट हाऊस संचालको को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक गेस्ट हाऊस संचालक बहादराबाद क्षेत्र तथा दूसरा डोइवाला निवासी है।

सभी आरोपियों को रात के समय ही कोतवाली रुड़की भेज दिया गया। इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

गेस्ट हाऊस सीज करने को भेजी जाएगी रिपोर्ट
जिन दो गेस्ट हाऊस के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा था उन्हें सीज करने के लिए जिलाधिकारी को एक रिपोर्ट भेजी जा रही है। चौकी इंचार्ज तस्लीम आरिफ ने बताया कि दोनों गेस्ट हाऊस को सीज कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

लड़कियां बोलीं, साहब पहली बार आएं हैं

देह व्यापार के मामले में गेस्ट हाउस से पकड़ी गई सहारनपुर की महिलाएं पुलिस से कहती रहीं कि वह तो शरीफ लोग है। वह ऐसा काम नहीं करती हैं। वहीं रुड़की की महिला अधिकारियों के सामने कहती रही कि उससे गलती हो गई। वह तो पहली बार आई थी।

सास बहू से हो रही पूछताछ
गेस्ट हाऊस से पकड़ी गई सहारनपुर की महिला और उसकी बहू से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों महिलाओं का कहना है कि उनका इन महिलाओं से कोई लेना देना नहीं है।

वह तो जियारत करने के लिए आए थे और यहां पर कमरा लेकर ठहरे थे। पुलिस को भी लग रहा है कि इनका कोई लेना देना नहीं है। लेकिन सावधानी रखते हुए प‌ुलिस जांच के लिए परिजनों को बुलाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

कई माह से चल रहा था गोरखधंधा

भले ही गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाने वाले आज पकड़े गए हैं पर यहां पर ये धंधा बहुत दिनों से चल रहा है। ग्रामीणों की मानें तो कलियर पुलिस को भी इसकी जानकारी थी लेकिन किसी ने इन पर हाथ नहीं डाला। मानव तस्करी विरोध प्रकोष्ट की टीम यह कार्रवाई नहीं करती तो इस मामले का भंडाफोड़ नहीं हो पाता।

इससे पूर्व 21 फरवरी 2013 में एक गेस्ट हाऊस पर छापेमारी के बाद पुलिस ने जुर्माना लगाया था। वहीं 15 फरवरी 2013 में इनमें से ही एक गेस्ट हाऊस पर जुर्माना लगा था। 10 मार्च 2014 में भी एक गेस्ट हाऊस से आपत्तिजनक स्थितियों में एक प्रेमी जोड़ा पकड़ा गया था जिसके बाद उस पर जुर्माना लगा था।

ग्रामीणों का कहना है कि कई मामलों के सामने आने के बाद भी इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने से इस तरह के मामले सामने आ रहे है। ग्राम प्रधान बेडपुर डॉ. इरफान, पूर्व प्रधान अकरम, खालिद साबरी ने पुलिस कार्रवाई की सरहाना की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें