फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो भेजकर पूछा, 'मुझसे दोस्ती करोगी'

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर-10 निवासी एक महिला के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति के अश्लील वीडियो भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने इस मामले में सेक्टर-10 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने वाले ने बाद में मैसेज भेजकर पूछा कि क्या वह उससे दोस्ती करेगी। महिला ने बृहस्पतिवार की शाम अपने पति के घर वापसी के बाद इसकी जानकारी दी। पति अपनी पत्नी को थाने लेकर पहुंचा और मामला दर्ज कराया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहले वीडियो आया तो उसने सोचा किसी सिरफिरे ने इस प्रकार की हरकत की होगी। मगर जब मैसेज आया तो लगा कि कोई उसे परेशान करने के इरादे से ऐसा कर रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-10 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्री भगवान ने बताया मोबाइल की फोरेंसिक जांच की जा रही है। ताकि यह पता चले कि किस नंबर से मैसेज आया है। फिलहाल वह नंबर अभी बंद आ रहा है। हो सकता है कि कोई व्यक्ति महिला को तंग करने के लिए इस प्रकार का वीडियो और मैसेज भेज रहा हो। फिलहाल यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह किसकी हरकत है।
विज्ञापन

नाबालिग लड़की, महिला व युवक का अपहरण

फरीदाबाद के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक नाबालिग, एक महिला व एक व्यक्ति के अपरहण के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच और अपहृत लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एसजीएम नगर निवासी इरफान ने थाना एसजीएम नगर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 15 अगस्त को घर से किसी काम से निकली थी, लेकिन लौट कर नहीं आई। इरफान ने आशंका जताई है कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। पत्नी के साथ बेटा भी था। महिला तीन-नंबर स्थित एक घर में काम करती है।
 
वहीं डबुआ कालोनी निवासी अखिलेश यादव ने थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई नरेंद्र 17 अगस्त को बी-1 ब्लॉक से लापता है। काफी खोजने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला है।

शक है कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। इसके अलावा जीवन नगर पार्ट-2 निवासी शीशराम ने थाना मुजेसर पुलिस को बताया कि उसकी 17वर्षीय बेटी 2 सितंबर को घर से गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें