उसे लेकर टीम ने घर की ऊपरी मंजिल पर बने दो कमरों में जब छापा मारा तब दो युगल आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई। पुलिस टीम ने रैकेट संचालक के भाई राहुल शर्मा निवासी विष्णु गार्डन कनखल, सहयोगी जितेंद्र शर्मा उर्फ रिंकू पुत्र रमेश चंद्र निवासी बाबर कालोनी ईदगाह रोड ज्वालापुर और देहरादून की दो कॉल गर्ल को पकड़ लिया।
एसओ कनखल ने बताया कि कॉल गर्ल से सेलरी एवं साप्ताहिक तयशुदा रकम पर जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जिस मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था वह शिवालिक नगर के रहने वाले किसी नरेंद्र सिंह पाली नाम के व्यक्ति का है। पुलिस ने सत्यापन न कराने के आरोप में दस हजार का चालान पुलिस एक्ट के तहत करने की तैयारी कर ली है। एसओ ने बताया कि मकान मालिक ने मकान आठ हजार रुपये में किराए पर दे रखा था।
चूड़ा पहने थी कॉलगर्ल
जिस्मफरोशी के धंधे में सक्रिय कॉल गर्ल ने हाथ में नवविवाहिता की तर्ज पर चूड़े पहने हुए थे। वे खुद को राहुल और रिंकू की पत्नी बता रही थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि हाल ही में कोर्ट और एक मंदिर में शादी की है।