रुड़की के आजादनगर में ताला लगे एक घर से लक्सर क्षेत्र के प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। युवक अपने एक दोस्त की मदद से एक बंद मकान में अपने प्रेमिका के संग रंगरेलियां मना रहा था।
लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर में एक महिला के मकान से पुलिस ने दोनों को पकड़ा है।
पढें, 'मोदी के खौफ से कांग्रेस ने करवाए धमाके'
प्रेमी युगल को कमरा उपलब्ध करवाया
बताया जा रहा है कि महिला एक सप्ताह पहले अपने रिश्तेदार के घर गई थी लेकिन जब लौटकर अपने घर का दरवाजा खोला तो अंदर आपत्तिजनक हालत में एक अजनबी युवक और युवती को देखकर चौंक पड़ी। घर को महिला ने बाहर से ताला लगाकर बंद किया हुआ था, जबकि दूसरा गेट बाहर से बंद था।
प्रेमी युगल को अपने घर में देख महिला ने शोर मचाना शुरु कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर इकठ्ठा हो गए।
पढें, बारूद के ढ़ेर पर राजधानी, चिंगारी बुझाने को नहीं पानी!
हंगामे के बाद पता चला कि महिला के पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने प्रेमी युगल को कमरा उपलब्ध करवाया। आरोपी युवक का दोस्त है।
लंबे समय से प्रेम प्रसंग
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि मुंडाखेडा गांव की युवती से उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार की दोपहर को वह अपनी प्रेमिका को लेकर आजादनगर निवासी दोस्त के पास पहुंचा।
पढें, 'मोदी और राहुल उड़ा रहे देश का मजाक'
दोस्त ने महिला के मकान के दूसरे गेट की कुंडी खोलकर प्रेमी युगल को अंदर भेज दिया। इसी बीच अचानक ही महिला अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट आई।
पढें, अंबिका सोनी का गजब सपना, सत्ता तक पहुंचायेगा भात-दाल!
प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में मिले
महिला ने ताला खोला तो कमरे के अंदर प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में मिले। अनजान युवक-युवती को वहां पर देख महिला के होश उड़ गए। उसने शोर मचा दिया।
पढें, मोदी कहते रहें हमें तो शुद्घ देसी लाभ होगा: अंबिका
लोगों ने प्रेमी युगल को दबोच लिया और गंगनहर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। युवक ने बताया कि उसके दोस्त ने दूसरे गेट की कुंडी खोलकर अंदर भेजा था।