नाम-शेन लॉटन, पेशा जिम ट्रेनर का और काम हवस के पुजारी का। जी हां, साल 2013 के एक मामले में इस शख्स को दोषी करार दिया गया है। इसकी हकीकत जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे आप।
ग्लासगो की एक जिम में गायक बच्चियों के ग्रुप को फिटनेस के टिप्स देने के लिए इस ट्रेनर को रखा गया था। जब लड़कियां फिटनेस टिप्स के लिए इस शख्स के पास गईं तो उनमें से एक लड़की को इसने कपड़े उतारने के लिए कहा।
यही नहीं एक दो बच्चों की मां भी इसकी बुरी नीयत का शिकार उस वक्त हो गई जब ये उसको बॉडी मसाज दे रहा था। ये वहशी लड़कियों को सेक्स ऑब्जेक्ट कहता है। ये मानने को तैयार नहीं कि उसने लड़कियों पर हमला किया। लेकिन ग्लासगो शेरिफ कोर्ट में चले मुकदमे के बाद इसे 3 सेक्स हमलों का दोषी करार दिया गया है। अब ये जेल में है।
फिटनेस टिप्स के नाम पर सैक्सुअल अटैक
नाम न बताने की शर्त पर बैंड में काम करने वाली एक पीड़ित लड़की ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि जब पहली बार मैं लॉटन से मिली तभी उसने अपने इरादे जाहिर कर दिए। उसने मुझे छुआ और फ्लर्ट करने लगा। उसने मेरे कूल्हों पर हाथ रखा और मेरे कपड़े उतारने लगा। जबकि मैंने जिम के मुताबिक ही कपड़े पहने हुए थे।
उसने मेरी फोटो खीची। जो उसके फोन में होनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि वो फोटो कहां गई। ये वारदात जहां हुई वह एक छोटी जगह थी जहां केवल हम दोनों ही थे। मुझे लगा कि मैं किसी जाल में फंस गई हूं।
मुझे बहुत ही खराब लग रहा है कि मुझे अपने ग्रुप के लिए उस जिम जाना पड़ा। मैंने बाद में भी अपने एक-दो प्रोग्राम किए लेकिन फिर मैं वहां कभी नहीं गईं।
मौका मिला तो फिर करुंगा ऐसा-लॉटन
24 साल की एक लड़की ने बताया कि जब उसे पता चला कि पुलिस लॉटन वाले मामले में पूछताछ कर रही है। तो उसे लगा कि पुलिस की मदद करनी चाहिए। ताकि और कोई लड़की हवस का शिकार न हो।
जो आखिरी लड़की लॉटन का शिकार बनी, वो उसके पास पर्सनल फिटनेट क्लास लेने गई थी। 45 साल की इस महिला ने भी स्वीकार किया कि उसने लॉटन से बॉडी मसाज के लिए कहा था लेकिन लॉटन ने उस पर सैक्सुअल अटैक कर दिया।
इस शख्स की बेशर्मी तो देखिए, जब इससे पूछा गया कि आइंदा फिर कभी इस तरह की वारदातों को अंजाम तो नहीं देगा। तो इस शख्स ने कहा कि इसमें बहुत मजा है वो जरूर करेगा।