फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में बंधक बनाकर जबरन युवक का धर्म बदला

Wed, 10 Sep 2014 05:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मेरठ/देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के माछरा निवासी एक युवक का जबरन धर्मांतरण कर उसे देहरादून में बंधक बनाकर रखा गया है। पीड़ित पक्ष जब शिकायत दर्ज कराने किठौर थाने पहुंचा तो उसे चुप रहने की बात कहते हुए टरका दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को परिजनों ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर युवक को बंधनमुक्त कराने की मांग की। बताया कि फोन पर देहरादून से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

थाना किठौर क्षेत्र के गांव माछरा निवासी ललित शर्मा ने बताया कि उसका भाई सचिन शर्मा कुछ दिन पहले देहरादून गया था। आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने सचिन का जबरन धर्मपरिवर्तन करा दिया और उसे छोटा रामपुर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन

फोन पर मिल रही धमकी

सचिन ने किसी तरह उन्हें फोन कर इसकी जानकारी देते हुए मदद मांगी। इसका पता चलने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। ललित के अनुसार वह जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की बजाए जांच कराने की बात कह दी।

तीन दिन से थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सचिन के परिजनों ने बताया कि जब वे सचिन को ढूंढते हुए देहरादून पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि या तो चले जाओ नहीं तो तुम्हारा भी यह हाल कर देंगे।

डर के कारण वे लौट आए। एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग का कहना है कि उनसे इस संबंध में कोई नहीं मिला है। पीड़ित पक्ष यदि उनसे मिलकर शिकायत दर्ज कराता है तो तुरंत कार्रवाई होगी। हालांकि थाना किठौर पुलिस से जानकारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें