फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपरहण कर ससुर-दामाद ने लूटी अस्मत, गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2016 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
गोपेश्वर के राजस्व पुलिस क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों ने राजस्व पुलिस में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये आपस में ससुर-दामाद हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार मोनू पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर, खुंटी, तहसील मवाना (मेरठ) का ससुराल चमोली जिले में है। मोनू ने अपने ससुर चंद्र सिंह की मदद से 16 वर्षीय किशोरी का 15 अगस्त को अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

चमोली से अगवा किशोरी मेरठ से हुई बरामद

पांच दिनों तक जब किशोरी का कहीं कोई अता-पता नहीं चला तो परिजनों ने राजस्व पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में किशोरी के अपहरण की बात सामने आने पर राजस्व पुलिस ने आरोपी चंद्र सिंह पर दबाव बनाया तो उसने किशोरी के अपहरण का राज खोल दिया।

चंद्र सिंह की निशानदेही पर राजस्व पुलिस ने मेरठ से आरोपी मोनू के कब्जे से किशोरी को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को किशोरी का जिला चिकित्सालय में मेडिकल करवाया गया।

उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चनियाल ने बताया कि किशोरी के साथ दुराचार किया गया है। इसके बाद आरोपी चंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया और किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें