फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को डराकर दो माह तक करता रहा रेप

Thu, 16 Oct 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा को डरा-धमकाकर एक युवक उसके साथ दो माह तक दुराचार करता रहा। आरोपी की धमकी से छात्रा इस तरह सहम गई कि वह परिजनों को भी नहीं बता पाई।
विज्ञापन


बाद में परिजनों ने जब उसे विश्वास में लेकर पूछताछ की तो उसने युवक की करतूत के बारे में खुलासा कर दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की नाबालिग पुत्री 9वीं कक्षा की छात्रा है। गांव का ही एक युवक दो माह से डरा-धमकाकर उसके साथ दुराचार कर रहा था। आरोपी की धमकी और उत्पीड़न से लड़की इस कदर सहम गई थी कि उसने घर वालों को कुछ नहीं बताया। वह हमेशा डरी-डरी सी रहने लगी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हमेशा सहमी देखकर परिजनों को हुआ शक

पहले तो परिजनों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब लड़की और ज्यादा सहमी सी रहने लगी तो परिजनों ने उसे विश्वास में लेकर पूछताछ की।

लड़की ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसके साथ जबरन गलत काम करता आ रहा है। किशोरी से दुष्कर्म का खुलासा होने पर परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। परिजन मंगलवार शाम उसे लेकर कोतवाली पहुंचे।

परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर महेश चंद्रा ने बताया कि आरोपी अमित मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें