फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः बहन के घर आए भाई ने मासूम से किया रेप

Mon, 25 May 2015 08:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बड़कोट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ बलात्कार का शर्मनाक मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने बड़कोट थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि शनिवार की शाम को उनकी 13 वर्षीय बेटी किसी काम से घर से बाहर गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर उन्होंने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब दस बजे बेटी डरी सहमी घर लौटी और बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन पकड़कर अज्ञात स्थान पर ले गया अनिल

होश में आने पर उसने बताया कि सुकण गांव निवासी अनिल उसे जबरन पकड़कर अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। यह सुनकर रात को ही परिजन अनिल की खोज में निकले, लेकिन वह फरार हो गया। वह इस गांव में अपनी बहन के घर आया था।

रविवार सुबह परिजन पीड़िता को लेकर बड़कोट थाने पहुंचे और उन्होंने अनिल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। एसओ विजय भारती ने बताया कि आरोप के विरुद्ध बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अनिल के दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी ने उससे अलग होकर न्यायालय में उस पर केस किया है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जसपाल परमार, वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि ने पुलिस से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें