फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलाकर नाबालिग को ले गया और लूट ली इज्जत

Wed, 09 Apr 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ क्षेत्र में एक युवक ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। लड़की की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता को मेडिकल परीक्षण को भेजा
कुछ दिन पूर्व चौकोड़ी में एक स्कूल की छात्राओं से दुराचार का मामला प्रकाश में आने के बाद इस तरह की दूसरी घटना से क्षेत्र के लोग सकते मे हैं। पुलिस ने आरोपी और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

पढ़ें, फौजी के घर लाखों की लूट, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

थाना प्रभारी विजेंद्र साह ने बताया कि एक महिला ने नगर निवासी 23 वर्षीय मनोज कुमार भारती के खिलाफ उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने कमरे में बुलाने के बाद बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बताने पर दी जान से मारने की धमकी
रिपोर्ट में कहा गया कि युवक ने लड़की को किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। आरोपी नगर में पेंटर का काम करता है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें, रास नहीं आया गांव वालों को प्रेमियों का मिलन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को बुधवार को मेडिकल परीक्षण के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें