हरिद्वार के मंगलौर में तीन युवकों द्वारा अपहरण के बाद एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार की शाम मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
ऋषिकेश समेत अलग-अलग स्थानों पर रेप
घटनाक्रम के अनुसार मंगलौर क्षेत्र के एक गांव में 15 मई को लक्सर क्षेत्र की एक किशोरी रिश्तेदारी में आई थी। इसी दौरान मौका पाकर तीन युवकों ने कार से किशोरी का अपहरण कर लिया।
आरोप है कि ऋषिकेश सहित अलग-अलग स्थानों पर तीनों आरोपियों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद डरा धमका छोड़ दिया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
आरोपियों की तलाश
इसके बाद परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मंगलवार की देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों में गदरजुड्डा निवासी राहुल, बहादराबाद निवासी बबलू उर्फ राजेश और रावली महदूद निवासी विकास शामिल है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।