किदवई नगर में मंगलवार शाम को बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर वृद्ध सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। देर शाम घर पहुंचे बड़े बेटे ने खून से लथपथ मां का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर किदवई नगर पुलिस फोर्स, बाबूपुरवा सीओ, एसपी सिटी, फॉरेंसिक टीम मामले की जांच करने मौके पर पहुंची।
पुलिस ने देर रात दबिश देकर बहू को गोविंद नगर स्थित मायके से हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक बहू ने प्रापर्टी के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या है। फॉरेंसिक जांच में सास के हाथ के अंगूठे में इंक पैड की स्याही लगी पाई गई है। सफेद कालोनी में रहने वाले संतोष तिवारी परेड स्थित बिजली घर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
इनके साथ में मां संजो देवी, पत्नी अनीता, भाई शिवकुमार का परिवार और छोटा भाई सुरेश रहता है। संतोष ने बताया कि मंगलवार को वह ड्यूटी पर गए थे। देर शाम सात बजे घर लौटे तो रसोईं के पास मां संजो देवी (60) का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
उन्होंने इसकी सूचना पड़ोसियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही किदवई नगर पुलिस फोर्स सहित सीओ ज्ञानेन्द्र सिंह, एसपी सिटी डी प्रदीप और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए तो पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की। डॉग स्क्वॉड भी पड़ोसियों के घर के आस-पास जाने के बाद रास्ता भटक गया।
पड़ोसियों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि साथ में रहने वाली संतोष की पत्नी अनीता को शाम छह बजे बच्चों को लेकर घर से बाहर जाते हुए देखा गया था। पुलिस ने शक के आधार पर बहू अनीता को गोविंद नगर स्थित मायके से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
साथ में रहने वालाछोटे भाई शिवकुमार के अपनी पत्नी को लेने ससुराल जाने और छोटे भाई का कुछ पता नहीं चलने की बात सामने आई। बाबूपुरवा सीओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के मुताबिक वृद्धा की हत्या सिर पर धारदार हथियार से प्रहार करके की गई है। हत्या के पीछे घरेलू विवाद निकलकर सामने आया है। बहू अनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।