विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक यौनाचार तथा ससुर और देवर पर कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए मुजफ्फरनगर के महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के आधार पर रुड़की पुलिस ने महिला को ससुराल से मुक्त कराकर मायके वालों की सुपुर्दगी में दे दिया।
फोन कर मायके वालों को बताया
मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी युवती का विवाह वर्ष 2010 में रुड़की कोतवाली क्षेत्र के गांव में हुआ था। विवाहिता ने 7 जनवरी को फोन कर मायके वालों को ससुरालियों के उत्पीड़न करने की बात बताई।
इसके बाद मायके पक्ष के लोग कोतवाली रुड़की पहुंचे उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने ससुराल पहुंचकर विवाहिता को मुक्त करा मायके वालों को सौंप दिया।
मायके गई पीड़िता
इसके पीड़िता परिजनों के साथ अपने मायके चली गई। एसआई विनोद तेवतिया ने बताया कि विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।