नाबालिग से दुराचार और अपहरण कर नवजात की हत्या करने के आरोपी जब्बार को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात जसदरपुर गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग का अभी जिला महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दुराचार के बाद हुई गर्भवती
सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के साथ आरोपी ने कई बार दुराचार किया था। इस कारण वह गर्भवती हो गई थी। बुधवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया था।
नाबालिग लड़की की मां की ओर से आरोपी जब्बार के खिलाफ उसका अपहरण कर ले जाने तथा उसके नवजात की हत्या कर शव दफना देने का आरोप लगाया गया था।
नाबालिग का शव भेजा गया पोस्टमार्टम
लक्सर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार शाम को कब्रिस्तान से नवजात का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था।
कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि पुलिस ने देर रात छापा मारकर आरोपी जब्बार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।