फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में पार्टी पर पुलिस की रेड, डांसरों संग धरे गए कई रसूखदार

Mon, 08 Jun 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने सराय मार्ग स्थित एक होटल में चल रही पार्टी में छापा मारकर एक डांस ग्रुप की नौ डांसर, ग्रुप मैनेजर, कीटनाशक कंपनी के अधिकारी और व्यापारी को हिरासत में लिया है। 41 लोगों को देर रात कोतवाली लाया गया। शराब के नशे में धुत लोगों का मेडिकल करवाने के बाद तड़के सभी से नगद जुर्माना वसूल, चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


कीटनाशक बेचने वाली कंपनी एमवे पेस्टीसाइड ने गांव सराय मार्ग पर अपने विक्रेताओं के लिए पार्टी रखी थी। लुधियाना से डांस ग्रुप को पार्टी में बुलाया गया था। देर रात हो-हल्ला होने पर किसी ने सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी।

एसएसआई गिरीश चंद्र शर्मा ने देर रात पुलिस टीम के साथ होटल में छापा मारा तो सभी फिल्मी गाने की धुन पर डांसर के साथ थिरक रहे थे।

पुलिस के पहुंचते ही पार्टी में मची भगदड़

पुलिस के पहुंचते ही पार्टी में हड़कंप मच गया। कुछ देर पहले तक मस्ती में डूबे सभी पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने किसी को बाहर नहीं निकलने दिया।

नौ डांसर, ग्रुप संचालक, कंपनी के अधिकारी एवं व्यापारी को कोतवाली लाया गया। फिर सभी को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया। इसमें पुष्टि हुई कि सभी ने शराब पी रखी थी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान तक पहुंचा। फिर सभी का चालान कर दिया।

बताया जा रहा है सुबह होने पर प्रत्येक से ढाई-ढाई सौ रुपये जुर्माना वसूला। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। एसएसआई गिरीश चंद्र ने बताया कि सराय एक्ट के तहत होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये रहे पकड़े गए कंपनी के अधिकारी एवं व्यापारी

इकहाल सिंह निवासी गदरपुर ऊधमसिंह नगर, राहुल निवासी मवाना मेरठ, अश्वनी कुमार चंदौसी गेट हापुड़, अशोक कुमार निवासी कमडौरी लखीमपुर, योगेश निवासी मवाना मेरठ, राहुल चौधरी विजयनगर काशीपुर ऊधमसिंह नगर, शिवम मंडी रामपुर रोड मेरठ, नानक सिंह निवासी लुधियाना बस स्टैंड खास पंजाब, राजदीप निवासी होशियारपुर पंजाब, उदित गुप्ता पिल्लकुआं  हापुड़, संदीप सिंह निवासी आवास विकास कालोनी काशीपुर ऊधमसिंह नगर, हरिओम निवासी मुन्नालाल मेरठ, अमित निवासी आवास विकास कॉलोनी काशीपुर, राजेश निवासी पूर्णपुर पीलीभीत, अनुभव निवासी विलासपुर नैनीताल, पूर्ण पांडेय निवासी भवाली गेट नैनीताल, भूपेंद्र निवासी विलासपुर रामपुर, गोपाल निवासी गदरपुर रुद्रपुर, मोईनखान निवासी भवाली गेट नैनीताल, अमरप्रीत निवासी विलासपुर रामपुर, अशोक कुमार निवासी गदरपुर, सुखबीर निवासी प्रेमनगर गदरपुर, अमरदीप निवासी लदावाला लुधियाना, उपजत सिंह निवासी नवोदय सुल्तानपुर पीलीभीत, अजय निवासी मवाना खेड़ा मेरठ, राजवीर निवासी गदरपुर ऊधमसिंह नगर, रनजीत निवासी दिनारपुर ऊधमसिंह नगर, सुधीर निवासी मवाना मेरठ, विनोद चौधरी निवासी लोकविहार रुद्रपुर, राहुल चौधरी प्रीत विहार रुद्रपुर शामिल है।

डांस ग्रुप के संचालक एवं सदस्य
नंदकिशोर एवं सरनजीत निवासी शिवलापुर लुधियाना, मदनदीप निवासी शिमलापुरी लुधियाना, कोमल निवासी शिवमपुरी लुधियाना, रेनु निवासी गिलरोड लुधियाना, ज्योति निवासी सुभाषनगर लुधियाना, आशारानी निवासी टिब्बा रोड लुधियाना, सीमा निवासी कोलकाता, पूजा निवासी सिमलापुरी लुधियाना एवं बेबी निवासी टिब्बा रोड लुधियाना शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें