पतंजलि हर्बल फूड पार्क के गेट पर खूनी संघर्ष के तीसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने कैंपस के अंदर सर्च अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन में कैंपस से भारी मात्रा में डंडे, फरसे, तलवार, हेलमेट, रॉड बरामद की। जबकि छत से प्लास्टिक के कट्टों में पत्थर भरे मिले।
पतंजलि फूड फैक्ट्री में बुधवार को ट्रक एसोसिशएन के पदाथिकारियों और पतंजलि के सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें ट्रक एसोशियन के दलजीत सिंह की मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए सात सुरक्षाकर्मियों से हुई पूछताछ में सामने आया कि फूड पार्क में कहां-कहां हथियार छिपाए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस टीम ने पार्क के सुरक्षा अधिकारियों को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस टीम को कहीं फरसा मिला तो कहीं तलवार जैसे खतरनाक हथियार मिले।