फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में ही महिला सिपाही के उतारे कपड़े, की छेड़छाड़

Fri, 29 May 2015 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम लोगों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे। आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाओं के सामने आने के बाद एक महिला सिपाही के कपड़े उतारने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणु इलाके में तैनात महिला सिपाही ने एक 25 साल के युवक पर वर्दी उतारने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही की ओर से दी शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला सिपाही में पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह ड्यूटी पर थी तब मलु भारवाड नामका युवक उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लीलता की। यह घटना डहाणु इलाके की सरावली पुलिस चौकी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की सहेली से मिलने आया था युवक

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक एक महिला सिपाही का नाम लेते हुए पहुंचा और उससे मिलने की बात कही। इसके बाद पीड़ित महिला सिपाही से युवक से दूसरी सिपाही से मिलने कारण पूंछा। इसके बाद दोनों में बहस हो गई।

महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि इसी बहस के बाद आरोपी ने उसे पकड़ लिया और ऑन ड्यूटी ही उसके कपड़े खोल दिए। रिपोर्ट के अनुसार इस महिला सिपाही के कपड़े उतारने के बाद आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ।

आरोपी भारवाड के खिलाफ अब पुलिस ने छेड़छाड़ करने और सरकारी सेवा में मौजूद कर्मचारी को बाधित करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है और मामले की तहकीकात कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें