पुलिस और एलआईयू टीम ने बुधवार शाम दस लाख के पुराने नोट बदलने की गोपनीय सूचना पर छापेमारी कर पटेलनगर क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर के पास से एक लाख 41 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। इनमें दो-दो हजार के 80 हजार रुपये भी शामिल हैं।
मोटर साइकिल खरीदने के लिए यह रकम जुटाने की बात से पुलिस संतुष्ट नहीं है। आयकर विभाग की टीम अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है। पूछा गया है कि नई करेंसी कहां से आई? नई करेंसी से बैंक के जुड़ाव को भी टटोला जा रहा है।
पुलिस और खुफिया तंत्र कुछ दिन से मनमाने कमीशन पर पुरानी करेंसी बदलने के नेटवर्क की टोह में लगा था।
छापा मारकर पकड़ी 1 लाख 41 हजार की नकदी
पुलिस
- फोटो : demo pic
पुलिस को खबर मिली कि बुधवार शाम को पटेलनगर क्षेत्र के बांबे बाग में 10 लाख रुपये के पुराने नोट बदले जाने हैं। इसी आधार पर टीम ने छापेमारी कर देहराखास के प्रापर्टी डीलर राजीव और उसके साथी सचिन कुमार को रोककर उनकी तलाशी कराई।
तलाशी में डीलर के पास से करीब एक लाख 41 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। इसमें दो-दो हजार के 40 नोट हैं। बाकी रुपये 100, 50 और 20 के हैं। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम दस लाख रुपये की डिलीवरी के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाई।
प्रॉपर्टी डीलर ने कहा, मोटर साइकिल खरीदने के लिए रकम
2000 rs
प्रॉपर्टी डीलर राजीव का कहना था कि बरामद रकम परिचितों से मोटर साइकिल खरीदने के लिए जुटाई गई थी। लेकिन पुलिस उसकी इस बात से संतुष्ट नहीं है। आयकर विभाग की टीम भी जांच पड़ताल में जुट गई है।
पुराने नोट बदले जाने की गोपनीय सूचना पर यह कार्रवाई की गई। प्रापर्टी डीलर के पास नई करेंसी कहां से आई, इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है। नई करेंसी बैंक से तो नहीं आई, इस पहलू को भी देखा जा रहा है।
-स्वीटी अग्रवाल, एसएसपी