सभी व्यापारी अपहरण कांड में आरोपी हैं।
- फोटो : AmarUjala
पिछले माह डूंगा फार्म हाउस प्रेमनगर से अगवा मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता अपहरण कांड में पुलिस ने चार और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि इनका सरगना विनय त्यागी अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने इस प्रकरण में युवती सहित तीन बदमाशों को पहले ही जेल भेज दिया है। अभी तक कुल सात आरोपी जेल जा चुके हैं। अपहरण में शामिल आई टेन को भी पुलिस ने बरामद किया है।
व्यापारी अपहरणकांड में आरोपी
बता दें 18 फरवरी की रात बदमाशों ने मनोज गुप्ता निवासी मेरठ का डूंगा स्थित फार्म हाउस से अपहरण कर लिया था। पुलिस ने 20 फरवरी को गढ़मुक्तेश्वर से मनोज गुप्ता को बरामद किया। उस दौरान पुलिस ने ममता मसी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
आरोपियों से पूछताछ के दौरान विनय त्यागी गैंग का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस अपहरण में शामिल विनय त्यागी और उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई थी।
ये हुए गिरफ्तार
बुधवार को पुलिस ने बाईपास मुजफ्फरनगर से चार और बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान केशव शर्मा उर्फ राहुल निवासी गिंदोडा पाकबड़ा मुरादाबाद, भूदेव उर्फ भूरा पुत्र रामशरण निवासी गांव हसनपुर कला डिडौली अमरोहा, पिंटू पुत्र जसवीर निवासी राज चोपला मोतीनगर गाजियाबाद, मनोज जाटव उर्फ मन्नू पुत्र मनफूल निवासी सिविल लाइन मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।
आरोपियों के पास से अपहरण में प्रयुक्त आई टेन 10 डीएल 07 सीएल 6109 को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस अभी भी मुख्य आरोपी विनय त्यागी की तलाश में जुटी हुई है।