देहरादून पुलिस ने उपनल में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ठगने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके पास से बरामद हुए दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रही है।
त्यूनी के सिलवाडा निवासी मानदास ने डालनवाला पुलिस को बताया था कि उपराडी गांव के नितिन बधानी ने उपनल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। सौदेबाजी के बाद आरोपी को साढ़े चार लाख रुपये थमा दिए गए थे।
उस समय भरोसा दिया गया तो रकम मिलने के कुछ दिन बाद ही कॉल लेटर मिलने की बात कही। कई माह तक आरोपी उसे गुमराह करता रहा। बाद में उसका फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया। शक होने पर उपनल कार्यालय में संपर्क साधा तो पता चला कि किसी भी पद भर्ती नहीं हो रही है।
पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज करने के बाद सोमवार को नितिन बधानी को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा कुछ अन्य युवकों से भी ठगी किए जाने की बात सामने आई है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
होमगार्ड दिवस सात को
होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा दिवस का आयोजन छह दिसंबर के बजाए अब सात दिसंबर को होगा। डिप्टी कमाडेंट राजीव बलोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री की उपलब्धता के मद्देनजर यह तिथि बदली गई है।