फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते रंगेहाथ धरा गया चोर

Fri, 20 Dec 2013 04:26 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर में गृहस्वामी की तत्परता के चलते चोर पुलिस की पकड़ में आया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ चोरी का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के जिला मंत्री प्रदीप सोनी का गीताभवन रोड पर मकान है।

दरवाजे का ताला टूटा था
गुरुवार की शाम को वह परिवार समेत अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे। शाम करीब सात बजे वह मकान की लाइटें खोलने घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा पाया। जाली भी उखड़ी हुई थी।
विज्ञापन


अंदर जाने पर सारा सामान अस्त व्यस्त दिखाई पड़ा। आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। इस दौरान घर में घुसा चोर चहारदीवारी लांघ कर भाग खड़ा हुआ। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दी। शोर सुन आसपास के लोग इक्कठा हो गए।

बैठ कर आग सेकने लगा
पुलिस ने भी चारों ओर घेराबंदी कर दी। दीवार फांदने के दौरान चोर तीन फिट गहरे गड्ढे में गिर गया। वहां से भागता हुए पास काम कर रहे मजूदरों के साथ बैठ कर आग सेकने लगा। मजदूरों को शक होने पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वहां पहुंची पुलिस और लोगों ने चोर को दबोच लिया। उसकी पहचान बिलाल उर्फ भूरा उर्फ लंबू पुत्र हासिम निवासी शाहपुर बेहट यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457, 511 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पहले भी जा चुका है जेल
बिलाल पहले भी हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में बाइक चोरी के प्रयास में रंगेहाथों पकड़ा गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें