फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि के सहायक मैनेजर की गोली मारकर हत्या

Tue, 31 Mar 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि हर्बल फूड पार्क के सहायक मैनेजर अनिल यादव की ड्यूटी से लौटते समय घर के पास ही दो बाइकसवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घंटो कांबिग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


मूल रूप से अकबरपुर, अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) निवासी अनिल यादव (36) करीब ढाई वर्ष से कनखल स्थित हनुमंतपुरम कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। रोजाना की तरह वह शाम को फूड पार्क की बस से ड्यूटी से लौट रहे थे। बस से उतरने पर वह अपने दो साथियों के साथ पैदल घर की ओर आ रहे थे।

घर के पास पहुंचते ही काले रंग की पल्सर पर सवार दो युवक पास पहुंचे और पीछे बैठे एक युवक ने अनिल को गोली मार दी। गोली लगने पर वह गिर गए।

साथियों का शोर सुनकर मकान मालिक एवं अन्य कालोनीवासी घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पर एसओ कनखल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी बनी चश्मदीद, सामने ही मारी गोली

आनन-फानन में घायल सहायक मैनेजर को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर संजय त्यागी ने बताया कि गोली घायल के शरीर में होने की वजह से रेफर किया है। देर शाम परिजन जौलीग्रांट के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में अनिल यादव ने दम तोड़ दिया।

सीओ कनखल मनीषा जोशी ने बताया कि बाइक चला रहे युवक ने सफेद नीले रंग की धारीदार कमीज पहनी थी और पीछे बैठे युवक के हाथ में बैग था।

मैनेजर को गोली मारे जाने की घटना की पत्नी भी चश्मदीद बनी। पत्नी की मानें तो वह घर के पास खड़ी थी। अचानक दो बाइकसवार आए फिर उसके पति अचानक नीचे गिर गए। उसके चिल्लाने पर मकान मालिक बाहर आ गए। पत्नी ने किसी से रंजिश की बात से इनकार किया है।

बोलने से बच रही पुलिस
फिलहाल प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को लेकर सीधे-सीधे कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सहायक मैनेजर मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और स्थानीय स्तर पर उसकी रंजिश से सब इनकार कर रहे हैं। संभवत एक पुलिस टीम यूपी का भी रुख कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें