हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में दुकान से सामान चोरी करने वाले युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने आरोपी को पांच जूते और माफी मांगकर छोड़ने का फरमान सुना दिया। चोरी की सूचना तो दूर पंचायत की जानकारी तक पुलिस के पास नहीं है। मामला दिनभर चर्चा में रहा।
हरिद्वार लक्सर मार्ग पर गांव शाहपुर में अशोक का आयल सेंटर है। शनिवार सुबह चार बजे कुछ युवक दीवार फांदकर उसके मकान के अंदर घुस गए। इसी बीच एक युवक दुकान में रखा सामान चोरी करके ले जाने लगे।
सामान उठाने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे परिजनों की आंखें खुल गई। उन्होंने मौके पर एक युवक को पकड़ लिया।