फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल खेल में मासूम भाई बहन को मिली खौफनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में पांच साल के रवि और उसकी छोटी बहन अंजलि की जान चली गई। दोनों अभी घर के आंगन में ही खेल रहे थे कि अचानक दोनों घर के साथ लगते पानी के टैंक में गिर गए। दस फुट गहरे टैंक में पानी तो ज्यादा नहीं था।
विज्ञापन


मगर दोनों इतने छोटे थे कि इससे बाहर नहीं निकल पाए। दोनों ने टैंक के भीतर ही दम तोड़ दिया। ये सनसनीखेज हादसा हिमाचल के जिला बिलासपुर में सामने आया है। यहां शाहतलाई के तहत झडू कुल्जार पंचायत के कड़ोहघाट गांव में शनिवार देर शाम खेलते खेलते दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों टैंक में डूब गए। जानकारी के अनुसार दोनों आपस में भाई बहन थे। इस घटना पूरे इलाके में मातम छा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

मां बाप की इकलौती संतानें थे दोनों

पुलिस के अनुसार झडू कुल्जार गांव के 28 वर्षीय रतन चंद और उनकी पत्नी रीना देवी का बेटा रवि कुमार(पांच साल) अपनी छोटी बहन डेढ़ साल की अंजलि के साथ खेल रहा था। अचानक खेलते खेलते घर के नजदीक ही पानी इकट्ठा करने के लिए बनाए गए टैंक में दोनों गिर गए।

पता चलते ही परिजन दोनों बच्चों को तुरंत झंडूता अस्पताल ले कर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रतन चंद और रीना देवी की यही दोनों संताने थी। दोनों मासूम बच्चों के जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

मां रीना देवी अपनी सुधबुध खो बैठी है तो पिता रतन चंद पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंचायत प्रधान सुलोचना देवी ने पुष्टि करते हुए घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। पुलिस के अनुसार पंचायत प्रधान की ओर से घटना की सूचना मिली थी। दोनों बच्चों का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें