फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नटवरलाल' का पुलिस को चैलेंज, हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ!

Wed, 03 Aug 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

 
  • कहा, चाहे पूरे परिवार को जेल भेज, लेकिन दबाव में नहीं आऊंगा
  • फोन पर जवाब, ना मोबाइल बंद करूंगा और ना ही आत्मसमर्पण 
  • राजधानी में दो घंटे के अंदर छह बुजुर्गों को बनाया था ठगी का शिकार 
विज्ञापन
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में दो घंटे के अंदर छह बुजुर्गों को ठगने के मामले में फरार नटवर लाल ने बड़बोले तरीके से पुलिस को खुली चुनौती दी है। फोन पर उसने कहा कि चाहे पूरे परिवार को जेल भेज दो, लेकिन वह दबाव से पकड़ में आने वाला नहीं हूं। वीके शर्मा 35 साल से कानून की आंखों में धूल झोंककर लोगों को ठगता आ रहा है। 
विज्ञापन


कहा कि न तो मोबाइल बंद करूंगा और ना ही आत्मसमर्पण। दबाव बनाने के लिए कुछ भी कर लो, मैं हारने वाला नहीं। पुलिस की हर चाल से वाकिफ हूं।

ठगी की दुनिया के नटवर लाल है मिथलेश
ठगी की दुनिया के नटवर लाल मिथलेश कुमार श्रीवास्तव के बाद अलीगढ़ का विनोद कु मार शर्मा छोटा नटवर लाल बनकर उभरा है। 

देहरादून में करीब दो घंटे अंदर छह बुजुर्गों से ठगी करने में वांछित यह ठग पुलिस को छका रहा है। सूत्रों की मानें तो घर से फरार वीके शर्मा से फोन पर पुलिस का संपर्क हो चुका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

ठगी के उस्ताद की पुलिस की चुनौती

पुल‌िस - फोटो : demo pic
ठगी के उस्ताद ने पुलिस को खुली चुनौती दी है कि यदि हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ। पुलिस ने भी उसकी धरपकड़ के लिए पूरी ताकत झोंकी है, लेकिन उसे पकड़ने के पुलिस के सारे प्रयास निरर्थक साबित हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ठगी के मास्टर माइंड वीके शर्मा ने अपने बेटे विवेक शर्मा के साथ मिलकर करीब दो घंटे में छह बुजुर्गों से सोने के जेवरात ठग लिए थे। विवेक शर्मा तो सर्राफ के साथ पकड़ा गया था, लेकिन पिता वीके शर्मा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। 

शर्मा अपने आवास पर दारोगा की नेम प्लेट लगाने के साथ ही दो स्टार वाली वर्दी भी पहनकर चलता था। पुलिस ने उस पर दबाव बनाने के लिए कई कदम उठाए।

अपराधी कितना भी बड़ा हो, ज्यादा दिन तक कानून से नहीं भाग सकता। जहां तक ठग वीके शर्मा का सवाल है, वो भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
-डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें