फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, नहीं बरामद हुआ कोई सुसाइड नोट  

Wed, 03 Aug 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भजनपुरा इलाके में मंगलवार शाम रहस्मय हालात में एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। देर रात को किशोर की पहचान हो सकी। मृतक की शिनाख्त आबिद (15) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि आबिद ने सुसाइड किया है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि पिछले कुछ दिनों से आबिद तनाव में चल रहा था। भजनपुरा थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उतारा शव

पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
पुलिस के मुताबिक आदि परिवार के साथ नूरे इलाही में रहता था। इसके परिवार में पिता नौशाद उर्फ कल्लू, मां व भाई ओर बहनें हैं। मंगलवार शाम करीब 6.00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि यमुना विहार बी-ब्लॉक में एक लड़के का शव पेड़ से लटका हुआ है। 

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा। देर रात को परिजनों ने शव की शिनाख्त आबिद के रूप में की। परिजनों ने आबिद की मौत पर किसी तरह का कोई संदेह नहीं जताया है। 

परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में था। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें