फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंगेला में सलमा की चुटिया कटी, ग्रामीणों ने मकानों के दरवाजों पर टांगी नीम की टहनियां       

Mon, 07 Aug 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मकान के बाहर लटकाई गईं नीम की टहनियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली के गांव भंगेला में सलमा की चुटिया कटने की घटना को लेकर महिलाओं में दहशत फैल गई है। भयभीत ग्रामीणों ने आनन फानन में अपने मकानों के दरवाजों और दीवारों पर नीम की टहनियां टांग दी।
विज्ञापन


चुटिया कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव खेड़ी तगान के ग्रामीण इस घटना को अभी तक भूल भी नहीं सके थे कि रविवार को गांव भंगेला में भी महिला की चुटिया कटने की घटना हो गई। रविवार शाम को गांव निवासी 30 वर्षीय सलमा पत्नी रियाजूद्दीन नहाने के लिए बाथरूम में गई। बाथरूम से सलमा चीखती चिल्लाती हुई बाहर निकली और नीचे गिकर अचेत हो गई। परिवार के लोग दौड़ तो सलमा की चुटिया कटी मिली।

चुटिया कटने की घटना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। गांव के पुरुष और महिलाओं की भीड़ रियाजूद्दीन के मकान पर एकत्र हो गई। सभी ग्रामीणों ने सलमा की कटी हुई चुटिया देखी। चुटिया कटने की घटना को लेकर गांव की महिलाओं में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आनन फानन में इस घटना से बचने के लिए अपने मकानों के दरवाजों और दीवारों में नीम की टहनियां टांग दी। गांव भंगेला में महिला की चुटिया कटने की घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है। जिससे अन्य गांवों में भी लोग दहशत में आ गए हैं। परिवार के लोग अचेत महिला का चिकित्सक से उपचार करा रहे हैं।

उधर, गांव भंगेला में महिला की चुटिया कटने की घटना को लेकर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के लिए परिवार के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस को भी जांच पड़ताल में कुछ नहीं मिला। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि भंगेला में महिला की चुटिया कटने की जानकारी मिली है। उनका कहना है यह घटना अंधविश्वासी भी हो सकती है। इसके बावजूद उन्होंने लोगों से महिला को सचेत करने रहने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें