फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपटी के जंगल में मिला गायब युवक का शव

Wed, 04 Nov 2015 04:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून नेहरू कॉलोनी से गायब एक युवक का शव चार दिन बाद यहां कैंपटी के जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस उसके साथियों की निशानदेही पर शव को कब्जे में लेकर दून रवाना हो गई।
विज्ञापन


सीओ डालनवाला अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक बबलू (35) के परिजनों ने 30 अक्तूबर को थाने में दर्ज गुमशुदगी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बबलू के साथ प्रापर्टी का व्यवसाय करने वाले आरोपी विनोद निवासी नेहरू कॉलोनी और कासिम निवासी रुड़की को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बबलू की हत्या के बाद शव कैंपटी में फेंका है। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर कैंपटी पहुंची और बबलू के शव को बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि वह चार दोस्त कैंपटी घूमने आए।
विज्ञापन


रास्ते में बबलू से किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिस पर कार चला रहे दोस्त ने उस पर गाड़ी की टक्कर मार दी। इससे मौत होने पर शव खाई में फेंक दिया था। पुलिस की टीम आरोपियों के साथ ही शव को लेकर दून रवाना हो गई।

अपने ही साथियों ने बेरहमी से बबलू को मारा
छह दिनों से दीपनगर देहरादून से लापता प्रोपर्टी डीलर बबलू का शव मंगलवार सुबह पुलिस ने साथी कातिलों की निशानदेही पर कैँपटी गांव के पास से बरामद किया। शव को जंगल जानवर घिसीट कर काफी दूर ले गए थे। बबलू की शव से कुछ दूरी पर उसके जूते, कपड़े इत्यादि पड़े थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। बबलू के हत्यारे विनोद और काशिम को गिरफ्तार उनकी ही निशानदेही पर शव मिला। एक अन्य आरोपी संजीव फरार चल रहा है।

मंगलवार सुबह से ही मसूरी, राजपुर और डालनवाला की पुलिस हत्या के आरोपी विनोद और काशिम की निशानदेही पर कैंपटी पहुंचे। मौके पर मसूरी प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया के अलावा एसआई पंकज थपलियाल, डीएस बलूनी और एस के नौटियाल मयफोर्स कैँपटी पहुंचे।

बबूले के हत्या के आरोपी साथी विनोद और काशिम ने पुलिस को बताया कि पहले उन्होंने सियागांव से कुछ दूरी पर गाड़ी से बाहर निकले। पांचों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। मृतक बबलू के साथियों ने पहले उसे गाड़ी से टक्कर मारी। उसके बाद उसकी लाश खाले में फेंक दी। मौके पर सीओ डालनवाला भी पहुंचे।
विज्ञापन


शव कैंपटी के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास के खाले में पड़ा होने की सूचना से आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें