लाडोवाल इलाके में नशा सप्लाई करने आए एक युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। उसके कब्जे से 500 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ।
आरोपी
गांव आलीवाल का बलविंदर सिंह है। थाना लाडोवाल पुलिस ने आरोपी को अदालत
में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने
बताया कि लाडोवाल में गश्त के दौरान आरोपी पुलिस को देख घबरा गया। शक होने
पर आरोपी की तलाशी ली गई, तब उसके पास 500 ग्राम नशीला पाउडर मिला। पूछताछ
में पता चला है कि आरोपी खुद नशे करने का आदी है।
जब उसके पास नशा खरीदने के लिए खत्म होने लगे। तब उसने नशा बेचना शुरू कर दिया।