उसकी गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। तभी पीछे से गांव निवासी एक युवक अपना टेंपो लेकर आया और गाड़ी हटाने की बात कही। इसी बात को लेकर उक्त युवक और रिश्तेदार परिवार से जुड़े लोगों के बीच कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी बीच एक पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वहां खड़े लोगों में भगदड़ मच गई और दो युवकों को गोली लग गई।
गिरीश चंद्र शर्मा शर्मा ने बताया कि गोली लगने से पप्पू पुत्र पूरन निवासी हरजोली की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दूसरा युवक छोटू पुत्र धर्मदास निवासी हरदौली जट्ट की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना से गांव में दोनों पक्षों के लोगों के बीच भारी तनाव बना हुआ है। जिसके मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इंस्पेक्टर शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।