फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े युवती के घर में घुस करने लगा अश्लील हरकत

Thu, 07 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की के पठानपुर मोहल्ला में नशे में धुत एक युवक ने युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी अभद्रता पर उतारू हो गया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते इससे पहले ही आरोपी फरार हो गया। दोपहर के समय हुई घटना से हंगामा हो गया। घटना के बाद काफी संख्या में कोतवाली पहुंची महिलाओं और लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विरोध करने पर मारपीट
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की पठानपुरा कालोनी में बुधवार की दोपहर को एक नशेड़ी युवक एक मकान में घुस गया। आरोपी ने घर में घुसकर एक युवती से छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के चिल्लाने पर पहुंचे आसपास के लोग

छेड़छाड़ का युवती ने विरोध जताया तो आरोपी अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी की हरकतें बढ़ने पर युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों के मौके पर आने से पूर्व ही आरोपी वहां से फरार हो गया।

आए दिन करता है ऐसी हरकत
लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों ने हंगामा भी किया। लोगों का कहना था कि आरोपी नशेड़ी किस्म का है और आए दिन ऐसी हरकतें करता रहता है।

घटना के बाद काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें