फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बेटी पैदा हुई तो पत्नी को निर्वस्त्र कर छत पर घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ केंद्र सरकार देश में बेटी बचाओ अभियान चला रही है, तो दूसरी तरफ एक मां के लिए बेटी पैदा करना अभिशाप बन गया। इसके लिए वह पिछले चार साल से पति की प्रताड़ना सह रही है।
विज्ञापन


हद तब हो गई जब पति ने महिला को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। यही नहीं, महिला को पति ने छत पर धूप में निर्वस्त्र घूमाया। इससे महिला बेहोश हो गई। होश में आने पर किसी तरह से उसने अपनी बहन को फोन किया और आपबीती बताई।

इसके बाद महिला की बहन लक्ष्मी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि महिला सेल में भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। सुनवाई नहीं होने पर महिला की बहन ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पति की प्रताड़ना से उसके दो बच्चों की मौत हो चुकी

महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सुमन कुमारी बिश्नाह के पल्ली मोड़ की रहने वाली है। उसने बताया कि उसका पति राकेश कई सालों से मारपीट रहा है। उनकी चार साल की बेटी है।

इसके लिए ही उसे पिछले चार साल से प्रताडि़त किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से पति का अत्याचार बढ़ गया। उसके सिर पर पत्थर से मारा और लहूलुहान कर दिया। पति जुआ खेलता है और शराब पीकर तंग करता है। उसने बैंक का कर्ज चुकाने के लिए मारना शुरू कर दिया है।

महिला की बहन लक्ष्मी ने बताया कि वह शिकायत लेकर बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन और महिला सेल जम्मू में गई थी, लेकिन कहीं पर मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद एसएसपी से गुहार लगाने पहुंची, तब जाकर मामला दर्ज किया गया।

घायल महिला ने यह भी बताया कि पति की प्रताड़ना से उसके दो बच्चों की मौत हो चुकी है। अब वह दूसरी बच्ची को भी मारना चाहता है। एसएचओ बाड़ी ब्राह्मणा भरत शर्मा का कहना है कि आरोपी पति के खिलाफ 498 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें