फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छह माह तक होता रहा दुष्कर्म, दिया बेटी को जन्म

Fri, 20 Nov 2015 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में एक 13 साल की किशोरी के दुष्कर्म के बाद मां बनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छह माह तक दुष्कर्म करने और बेटी को गर्भवती बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोपी से किशोरी को एक बच्ची भी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी, उसकी मां समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना क्षेत्र निवासी एक गांव निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पड़ोसी कमलजीत सिंह उसकी 13 साल की नाबालिग बेटी को बहला फुसला और शादी का झांसा देकर छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा। इस बीच उसकी बेटी गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

राज खुलने पर किया शादी का वादा फिर मुकर गया

आरोप है कि बेटी के गर्भवती होने का पता चलने पर पंचायत बुलाई गई। जिसमें आरोपी युवक के परिजनों ने बेटे की शादी किशोरी से कराने का वायदा किया, जिस पर पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन बाद में आरोपी के परिजन अपने वायदे से मुकर गए।

पीड़ित का कहना है कि एक महीने पहले उसकी बेटी ने एक पुत्री को जन्म दिया। अब आरोपी कमलजीत सिंह, उसकी मां सुखविंदर कौर, रिश्तेदार चरनजीत सिंह, सोनू, पिंदर, जसवंत सिंह, महल सिंह उन्हें पुलिस से शिकायत नहीं करने को लेकर लगातार धमकी दे रहे हैं।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी, उसकी मां समेत सात लोगों पर पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें