करीब डेढ़ माह पहले नीलकंठ घूमने आए हरियाणा के एक युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव नीलकंठ पैदल मार्ग पर मौनी बाबा गुफा के पास जंगल में फेंक दिया। शुक्रवार को हरियाणा से पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर युवती का शव बरामद कर लिया है।
ऋषिकेश की लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को जिला करनाल, कुंजपुरा थाने के एसआई रामकृष्ण के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस एक युवक को लेकर थाने पहुंची।
बताया कि ग्राम चोराखालसा, थाना कुंजपुरा, दयानंद कॉलोनी, मॉडल टाउन करनाल से गीता (35) पुत्री महिपाल सिंह पिछले डेढ़ महीने से लापता है। मामले में पिता ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।