फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर करता था शक, चाकू घोंपकर ली जान

Sat, 12 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े के बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के चरित्र पर शक करने के बाद दोनों में झगड़ा हुआ था जिसके बाद तैश में आकर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात हिमाचल के कांगड़ा जिले के इंदौरा की है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को आपस में हुई कहासुनी के बाद छुरा घोंप दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे बाद में इलाज के लिए पठानकोट अस्पताल लाया गया। यहां देर रात ही महिला ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी इंदौरा में वार्ड नंबर दो में एक किराये के मकान में रहते थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जम्मू के कठुआ क्षेत्र के गांव बलौर का एक दंपति इंदौरा के वार्ड नंबर 2 में किराये पर रहता है और यहां मजदूरी का काम करते थे।
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर करता था शक, देर रात ली जान

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि 35 वर्षीया सृष्टा देवी अपने पति रत्न लाल के साथ रहती थी। बुधवार रात 11:30 बजे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और झगड़े के दौरान तैश में आकर रतन लाल ने अपनी पत्नी के पेट में छुरा घोंप कर लहूलुहान कर दिया।

इससे पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और प्रोबेशनल डीएसपी अरुण और एएसआई देवानंद पुलिस बल सहित मौका पर पहुंचे। उस समय महिला होश में थी तो पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर पुलिस उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदौरा पहुंचाया।

जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पठानकोट रैफर कर दिया गया। वहां भी उसकी बिगड़ती हालत को देख डॉक्टरों ने उसे अमृतसर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया मगर बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था। इसे पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा रहता था।

पिछली रात भी इसी के चलते पति पत्नी में झगड़ा हुआ। पुलिस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है। पुलिस ने वीरवार को भी साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें