फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद भी दुल्हन को 'दूल्हे' की तलाश

Fri, 10 Jan 2014 05:25 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की जिले के ढंडेरा गांव निवासी एक युवक शादी के एक माह बाद ही अपनी पत्नी को गच्चा देकर फरार हो गया। आरोप है कि वह दहेज का सामान और 40 हजार के जेवरात भी साथ ले गया। पीड़ित पत्नी ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


यूपी के रायबरेली निवासी वर्षा भगवानपुर थानाक्षेत्र के रायपुर की हाल निवासी है। उसके पिता रायपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते है।

जुलाई में हुई थी शादी
पिछले साल जुलाई माह में उसके पिता ने उसकी शादी ढंडेरा में किराए का मकान लेकर रह रहे एक युवक से की थी। युवक भी भगवानपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।

दहेज का सामान भी ले गया
आरोप है कि शादी के एक माह बाद ही वह पत्नी को धोखा देकर फरार हो गया। वर्षा का आरोप है कि वह अपने साथ दहेज का सामान और करीब 40 हजार के जेवरात भी साथ ले गया।
विज्ञापन


महिला और उसके परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने अब कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें