बहन के हाथ पीले करने के लिए यह शख्स गैंगस्टर बन गया और फिर अपराध की दुनिया में कदम बढ़ाता गया, लेकिन इस गैंगस्टर की कहानी पढ़कर आपका भी दिल पसीज जाएगा।
रुड़की कोर्ट में हुई गैंगवार के एक शॉप शूटर ने बहन के हाथ पीले करने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा है। इसके साथ ही दो अन्य शॉप शूटरों को पैसों का लालच दिया गया था। पुलिस अधिकारियों के शूटरों से की गई पूछताछ में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जबकि तीनों शूटरों का इससे पहला कोई आपराधिक इतिहास नहीं हैं।
सोमवार को रुड़की कोर्ट में हुई गैंगवार के दो शार्प शूटर अजय पुत्र कृष्णपाल एवं मोहित पुत्र सतवीर को मौके पर ही दबोच लिया गया था। वहीं विकास पुत्र रल्दू को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की दोनों शूटरों से पूछताछ में सामने आया है कि अजय अपनी बहन की शादी करना चाहता था, वहीं घर की हालत ठीक नहीं होने के कारण बात नहीं बन पा रही थी। इस चीज का फायदा ऋषिपाल ने उठाया।