हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में पंचायत का तुगलकी फरमान तो देखिए। एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थितियों में पकड़ा गया।
मामला प्रेम प्रसंग था, गांव में पंचायत जुटी और प्रेमी युवक को पांच जूते मारने की सजा दी गई। इसके बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया। क्षेत्र में पंचायतों के तुगलकी फरमान पहले भी देखने को मिल चुके हैं।
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का गांव की ही युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया गया कि सोमवार को प्रेमी युगल गांव के जंगल के पास एक खेत में रंगरेलियां मना रहे थे।
इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और गांव जाकर युवती पक्ष के कुछ लोगों को बता दिया। एक बारगी तो दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने स्थिति को संभाल लिया और मामले में पंचायत बुलाई गई।