फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: बच्ची से किशोर ने किया बलात्कार

Tue, 23 Sep 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़के ने पड़ोस में रहने वाली चार वर्षीय बच्ची का घर से अपहरण कर उससे रेप किया। रेप के बाद खून से लथपथ बच्ची को छोड़कर लड़का भाग गया। लोगों ने इसकी सूचना बच्ची के परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मेडिकल के बाद आरोपी किशोर को नामजद करते हुए अपहरण, बलात्कार और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से किशोर फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

बिहार के पटना निवासी महिला ने जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति और चार वर्षीय बेटी के साथ शहर में किराये के मकान में रहती है। उनके पड़ौस में ही 16 वर्षीय राहुल नाम का लड़का रहता है। पड़ौस में होने के कारण राहुल का वहां आना जाना था।
विज्ञापन
Trending Videos

बहला फुसलाकर ले गया किया रेप

बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार देर शाम तक उसका पति अपने काम पर था और वह खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उसकी बेटी घर में खेल रही थी और खेलते-खेलते वह बाहर चली गई।

जहां से राहुल उसे बहला-फुसला कर अपने स्थान ले गया और एकांत स्थान पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रेप के बाद राहुल बच्ची को मुखर्जी पार्क के पास छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने बच्ची को रोता देख उसे सूचना दी।

बच्ची के पास पहुंच जब उन्होंने उसकी हालत के बारे पूछा तो उसने आपबीती बताई। महिला ने इसकी शिकायत थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राहुल को बच्ची के साथ देखा था

पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची को घर पर न पाकर उसने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उसकी बच्ची मुखर्जी पार्क के पास खून से लथपथ खड़ी रो रही है।

जिस पर उसने बच्ची से उसकी हालत के बारे पूछा तो वह उस दर्दनाक घटना के बारे बता नहीं पाई। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि उसका पड़ौसी राहुल को बच्ची के साथ देखा था। जब उसने राहुल के बारे पता किया तो वह घर पर नहीं था। जिस पर उन्हें शक हो गया।

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर जगाधरी ने बताया कि बच्ची के साथ रेप की शिकायत आई थी। जिस पर उसका मेडिकल करवा कर आरोपी को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी नाबालिग है और फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें