प्रेम प्रसंग के चलते एक युगल ने जहर खा लिया
- फोटो : Demo Pic
प्रेम प्रसंग में एक युगल ने ज़हर खा लिया, जिसके चलते किशोरी ने अपनी जान गंवा दी। लेकिन किशोरी के परिजनों ने कुछ ऐसा किया कि पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पायी है।
चंपावत के तल्लापाल इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते एक युगल ने जहर खा लिया। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि किशोर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। किशोरी के घर वालों ने बिना किसी को भनक लगने दिए किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। तल्लापाल क्षेत्र की पुलिस को अभी तक इस बात की कोई खबर नहीं है।
घटना तल्ला पाल इलाके के एक दूरस्थ गांव की है। सोमवार को दोनों ने जहर खा लिया। किशोरी ने सातवीं तक की ही पढ़ाई की थी और किशोर 11वीं क्लास का छात्र है। किशोर आज कल छुट्टियां मानाने गांव आया था और इसी बीच दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया।
किशोर को गंभीर अवस्था में खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां यह घटना हुई वह क्षेत्र थाना रीठा के अंतर्गत आता है, लेकिन पुलिस को अभी तक किसी ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन स्थानीय लोगों के साथ मौखिक रूप से पुलिस को भी इस वारदात की खबर है।
उधर, थाना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का कहना है कि अभी तक उन्हें वारदात की मौखिक जानकारी ही मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर उन्होंने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।