फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंप, निकला प्रेमी युगल

Sun, 10 Apr 2016 03:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
यूपी के हसनपुर से फरार प्रेमी युगल शहर के धामावाला बाजार इलाके से बरामद हो गया। परिजन शनिवार सुबह पुलिस को बिना बताए उन्हें कार में अपने साथ ले गए। इसी बीच तीन लोगों के अपहरण का शोर मचा तो पुलिस हरकत में आ गई। कार के नंबर के आधार पर हुई जांच में पूरा मामला खुल गया। एहतियात के तौर पर हसनपुर पुलिस को भी इसकी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस को मिली थी अपहरण की सूचना
शहर कोतवाली पुलिस को शनिवार सुबह पौने आठ बजे के करीब धामावाला बाजार से मारुति वैन में तीन लोगों के अपहरण की सूचना मिली। सीओ सिटी मनोज कत्याल की मौजूदगी में पुलिस हरकत में आई, पड़ताल शुरू हुई। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक संजय शर्मा निवासी हसनपुर से संपर्क किया तो पूरी कहानी साफ होती चली गई।

इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस बिष्ट ने बताया कि यूपी के हसनपुर (अमरोहा) थाना क्षेत्र से संजीव सैनी कुछ दिन पहले अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया था। यह युगल धामावाला बाजार में छिपा था। परिजन उन्हें ढूंढते हुए यहां तक पहुंच गए।
विज्ञापन


संजीव का जीजा बबलू, बहन सविता, मौसी संतोष और भाई दालचंद सुबह के समय दोनों को मारुति वैन में अपने साथ घर ले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि हसनपुर पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें