फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर खेत में ले गए बदमाश, फिर किया गंदा काम

Mon, 11 Sep 2017 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी
विज्ञापन
miscreants loot with family
विज्ञापन
पीड़ित परिवार बाइक से सड़क पर गुजर रहा था। बदमाश ने पहले हाथ देकर रोकना चाहा। नहीं रुकने पर उसके साथियों ने रस्सी लगाकर परिवार के तीनों सदस्यों को गिरा दिया। फिर बंदूक की नोंक पर खेत में ले गए। इसके बाद क्या हुआ, जानिए...
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार शनिवार रात ग्राम कोटा मुरादनगर निवासी कीरतपाल पुत्र राम सिंह अपने भतीजे के साथ बीमार बेटी को लेकर गढ़मीरपुर में एक डाक्टर के यहां इलाज के लिए ले जा रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और बाइक कीरत पाल का भतीजा विशाल चला रहा था।

कीरतपाल ने बताया कि जैसे ही वह तेलीवाला गांव से थोडा आगे पहुंचे तो एक बदमाश ने उन्हें हाथ देकर रुकवाया। वे नहीं रुके तो  कुछ दूर आगे खड़े  उसके दो अन्य साथियों ने सड़क पर रस्सा खींच दिया, जिससे  उनकी बाइक रस्से में उलझ गई और वे सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश उन्हें पकड़कर पास के खेत में ले गए और उन्हीं के कपड़ों से हाथ- पांव बांधकर उनके साथ मारपीट की। कीरतपाल ने बताया कि बदमाशों ने उसकी बेटी के कान से सोने की चार बाली, उसकी जेब में रखे 8000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। बाद में उन सबको खेतों में ही बांधकर फरार हो गए।

तीन बदमाशों में से दो के पास तमंचे थे। वह बार- बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीछे से आ रहे गांव के ही लोगों ने उन्हें खेतों से मुक्त कराया। पीड़ित की ओर से रविवार देर शाम धनौरी पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की। चौकी प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें