चित्रकूट गांव निवासी पूर्व सैनिक के बेटे की हरियाणा के गुड़गांव में सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने मकान मालिक से पानी की डिमांड की। मकान मालिक की हैवानियत जानकर आपकी भी रुह कांप जाएगी।
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामला गुड़गांव के डीएलएफ फेस-3 के यू ब्लाक का है, जहां 28 में यहां बिन्दुखत्ता के चित्रकूट गांव में रहने वाले पूर्व सैनिक रतन सिंह बिष्ट का छोटा बेटा रमेश बिष्ट अपने दोस्तों के साथ रह रहा था।
वह प्रधानमंत्री कौशल योजना के तहत वहां होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। पता चला है कि पिछले 3 दिनों से उनके कमरे में पानी नहीं आ रहा था और बिजली की समस्या भी थी।