फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होने वाली थी शादी, लूट ली दुकान

Thu, 23 Jan 2014 08:08 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रूड़की में पुराने रेलवे रोड पर चोरों ने मसाले की दुकान का शटर उखाड़कर 20 हजार की नकदी और सामान चोरी कर लिया। वारदात के बाद चोर फरार हो गए।
विज्ञापन


कारोबारी के पुत्र की हाल ही में शादी होने वाली थी, इस बात को देखते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

मसाला पीसने की है दुकान
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास कालोनी निवासी कृष्णकुमार की पुराने रेलवे रोड पर डीएवी कालेज के पास कृष्णा मसाले पिसाई केन्द्र के नाम से दुकान है।

बुधवार की देर रात को किसी समय चोरों ने मौका पाकर दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया। ताले तोड़ने में कामयाबी नहीं मिली तो चोरों जैक लगाकर दुकान का शटर उठा दिया। इसके बाद चोर दुकान में अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने दी सूचना
चोरों ने दुकान के अंदर गले से 20 हजार की नकदी और कुछ सामान समेट लिया। सामान समेटने के बाद चोर फरार हो गए। सुबह दुकान का शटर उखड़ा देख आसपास के लोगों ने कारोबारी को सूचना दी।

कारोबारी ने बताया कि इससे पहले भी उसके यहां पर चोरी की वारदात हो चुकी है। कारोबारी ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें