फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः कराटे गुरु ने शिष्या से रेप कर बनाया MMS

Mon, 21 Jul 2014 02:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक कराटे प्रशिक्षक ने अपनी ही शिष्या (इंटर की छात्रा) से रेप कर क्लीपिंग बना ली। मामला साल भर पुराना है।
विज्ञापन


प्रशिक्षक ने अपने परिवारजनों की गैर मौजूदगी में छात्रा को घर बुलाया और पेटीज में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया।

अब फिर से संबंध बनाने के लिए दबाव डालने पर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कराटे गुरु को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

आरोपी 200 बच्चों को सिखाता है कराटे

हल्द्वानी में पीलीकोठी निवासी वीरेंद्र सिंह राठौर (ब्लैक बेल्ट) ऊंचापुल के पास 200 बच्चों को कराटे सिखाता है।

आरोप है कि इन्हीं बच्चों में इंटर की एक छात्रा को प्रशिक्षक ने सालभर पहले अपने घर बुलाया। उस समय घर में प्रशिक्षक की पत्नी और बच्चे नहीं थे।

मौके का फायदा उठाते हुए उसने छात्रा को पेटीज में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और बेसुध होने पर उसके साथ रेप किया। लोक-लाज के चलते छात्रा ने यह बात परिजनों को नहीं बताई।

फिर डाला शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

इसके बाद प्रशिक्षक छात्रा पर फिर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।

उसने छात्रा को बताया कि उसका अश्लील वीडियो बनाया है, अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो को नेट पर डाल देगा।

इसके बाद छात्रा ने आपबीती माता-पिता को सुनाई, जिस पर पिता ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने धारा 378, 328 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रशिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रशिक्षक द्वारा बताए गई वीडियो क्लिप की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कराटे गुरु बोला, फंसाया गया

रेप के आरोप में गिरफ्तार कराटे प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि उसे फंसाया गया है।

उसने कहा कि उसकी पत्नी और आरोप लगाने वाली छात्रा के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर छात्रा ने उसे फंसाने की धमकी दी थी।

कोतवाली में पुलिस कर्मियों के पूछने पर पहले प्रशिक्षक अपना नाम और पता गलत बता रहा था लेकिन बाद में सच्चाई उगल दी। पुलिस अब उसका मोबाइल तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें