फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मिस्डकाल से जेल तक का सफर

Sat, 20 Sep 2014 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के युवक और स्थानीय इंटर कॉलेज की छात्रा के बीच मिस्ड कॉल से शुरू हुई जान पहचान मोहब्बत में बदल गई। प्रेमी बिजनौर से चलकर प्रेमिका से मिलने अल्मोड़ा पहुंच गया।
विज्ञापन


इस बीच जैसे ही दोनों एक होटल में घुसे पुलिस ने युवक को दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक युवक किशोरी को भगाकर ले जाने के फिराक में था।

बिजनौर का लड़का, अल्मोड़ा की लड़की
जानकारी के मुताबिक बिजनौर निवासी एक युवक की अल्मोड़ा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली किशोरी के साथ लंबे समय से मोबाइल फोन पर बात हुआ करती थी। इस बीच दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।

बृहस्पतिवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने बिजनौर से यहां चला आया। अल्मोड़ा में किशोरी पहले से ही स्टेशन में युवक का इंतजार कर रही थी। मुलाकात होने के बाद युवक ने टैक्सी स्टैंड के निकट एक होटल में कमरा किराए पर लिया।
विज्ञापन


इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। संदेह होने पर पुलिस युवक को थाने ले आई। इस बीच किशोरी वहां से चुपचाप घर को निकल गई।

किशोरी ने भी मानी प्रेम की बात
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशोरी ने वहां मौजूद लोगों के सामने स्वीकार किया कि वह युवक से प्यार करती है। सूत्रों के मुताबिक युवक इस किशोरी को अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के फंदे में फंस गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रिक्की पुत्र मदन कुमार निवासी चांदपुर बिजनौर को धारा 294 (छेड़छाड़) के अंतर्गत जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें