बंदीरक्षक के पास से मोबाइल मिलने के बाद कई राज खुलेेंगे। इसके लिए फोन की कॉल डिटेल जांची जाएगी। मोबाइल मिलने के बाद जेल प्रशासन भी शक के घेरे में आ गया है। अब इस मामले की जांच हो रही है कि इसकी भनक जेलर को क्यों नहीं लगी। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में जेल स्टाफ के कई लोगों की मिलीभगत हो सकती है।
एक महिला से मिल चुके हैं कारतूस
रुड़की जेल में करीब दो साल पूर्व एक महिला से कारतूस भी बरामद हो चुके हैं। दरअसल, एक महिला जेल में बंद अपने पति से मिलाई करने आई थी। इस दौरान जेल के अंदर मिलाई पर जाने से पहले उसके बैग की तलाशी ली गई थी। तलाशी में महिला के बैग से तीन कारतूस मिले थे।
नहीं नहीं गैंगवार से सबक
रुड़की जेल के बाहर गैंगवार के बाद भी रुड़की जेल प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। गैंगवार के बाद जेल के अंदर से पुलिस को तमाम संदिग्ध वस्तुएं मिली थी। साथ ही खुलासा हुआ था कि कुख्यात राठी जेल में रहते हुए ही मोबाइल चलाने के साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है। साथ ही यह जानकारी मिली थी कि राठी जेल के अंदर बैठकर ही मोबाइल पर अपना नेटवर्क चला रहा था।