फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू के लिए होटल में बुलाया, कमरा बंद कर शुरू कर दिया गलत काम

Thu, 26 Jul 2018 05:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Nirbhaya Rape Case
विज्ञापन

हुसैनगंज के एक होटल में युवती को इंटरव्यू के लिए बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर दरिंदों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह युवती आरोपियों से मुक्त हुई और पुलिस के पास पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, देर शाम पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अमीनाबाद के लाटूश रोड निवासी युवती ने कुछ दिन पहले एक समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन में मिले मोबाइल नंबर पर कॉल की।

कॉल रिसीव करने वाले ने उसे बुधवार शाम 4.30 बजे एपी सेन रोड स्थित होटल शान में आने की बात कही। युवती के मुताबिक, वह इंटरव्यू देने के लिए होटल में पहुंची, जहां पहले से ही उन्नाव भगवंतनगर निवासी सोनू व अजय मौजूद थे।
विज्ञापन


दोनों ने नौकरी के संबंध में कुछ देर बातचीत की। इसके बाद कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह दरिंदगों के चंगुल से छूटकर युवती बाहर निकली और थाने पहुंच गई।

Trending Videos
विज्ञापन

दो घंटे में आरोपियों को होटल से किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, युवती की शिकायत के बाद पूरी जानकारी हासिल कर टीम ने होटल में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने महज वारदात के दो घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़कर थाने लेकर गई। जहां देर शाम पीड़िता की तहरीर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें